ओबामा क्या जाने भारत की रक्षानीतियों के बारे में: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के परमाणु हथियार कम करने के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इसके विरोध में विदेश मंत्रालय ने तल्ख अंदाज में कहा है कि ओबामा को भारत के डिफेन्स नीति पर के बारे में जानकारी नहीं है।  विदेश मंत्रालय के स्पोक्समैन विकास स्वरूप ने कहा कि नीतियों के अनुसार भारत ने कभी भी अपने किसी पड़ोसी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की पहल नहीं की है। साथ ही, भारत का पहले परमाणु हथियार को इस्तेमाल करने की भी नीति नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के भारत और पाकिस्तान को परमाणु हथियार कम करने की अपील पर स्वरूप ने कहा कि उन्होंने बराक ओबामा की टिप्पणी सुनी है। निश्चित रूप से उन्हें भारतीय डिफेन्स को लेकर रुख की समझ नहीं है।