ओवैसी की पार्टी AIMIM करती है ISIS को सपोर्ट,खत्म की जाए पार्टी की मायन्ता: शिवसेना

महाराष्ट्र: शिवसेना के विधायक राहुल पाटिल ने दावा करते हुए कहा है की महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके से लापता हुए 100 से अधिक मुस्लिम युवक आतंकी संगठन ISIS में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पाटिल ने ओवैसी पर भी  आरोप लगाया है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ISIS का समर्थन करती है इसलिए इस पार्टी की मान्यता खत्म की जाए। इस मामले में AIMIM के विधायक वारिस पठान ने पाटिल के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी AIMIM ने हमेशा ISIS जैसे संगठनों का विरोध किया है।

हाल ही में मराठवाड़ा में पुलिस ने एक युवक की गिरफ्तारी की है जिसके तार कथित रूप से ISIS से जुड़े थे। इस मामले में पुलिस को लगता है कि लापता हुए ये बाकी युवक ISIS में शामिल होने के लिए निकल गए हैं। जिसके लिए पुलिस ने छानबीन शुरू की हुई है।