ओवैसी के बाद ममता बनर्जी आईं रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में, बोली- ‘रोहिंग्या इंसान है, आतंकवादी नहीं’

कोलकाता। रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर सियासी घमासान भी छिड़ गया है। कुछ सियासी धड़े रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में खड़े हो गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी और ममता बनर्जी रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में उतर आए हैं।

ममता ने ट्वीट कर कहा- रोहिंग्या इंसान हैं, आतंकवादी नहीं। हमें यूनाइटेड नेशन की उस अपील का समर्थन करना चाहिए जिसमें रोहिंग्या मुसलमानों की मदद करने की बात कही गई है।”

दूसरी तरफ ओवैसी ने हैदराबाद की पब्लिक मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर डायरेक्ट अटैक किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार रोहिंग्या रिफ्यूजी को सिर्फ इसलिए देश से बाहर निकालना चाहती है, क्योंकि वो मुसलमान हैं।

इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ओबैसी वोट बैंक के चक्कर में भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि जितने मुस्लिम देश हैं पहले वो रोहिंग्या मुसलमानों को अपने अपने यहां शरण दें।