कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बदले जा रहे हैं कानून : वृंदा करात

झारखंड में भाजपा की नहीं, झूठ व झांसा की हुकूमत है। हुकूमत तशकील के बाद अब तक काबीना की तौसिह नहीं होना इसका सुबूत है। आवाम के हितों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। मुल्क के पीएम नरेंद्र मोदी सच कहते हैं कि किस्मत उनका साथ दे रही है, वरना इतने झूठ साबित होने के बाद भी लोग झारखंड में भाजपा की हुकूमत नहीं चुनते। अवाम की बदकिस्मती है कि वह बार-बार छली जा रही है।

यह बातें सेक्टर चार वाकेय मजदूर मैदान में पीर को सहाफ़ियों से बातचीत करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) की पोलित ब्यूरो मेम्बर वृंदा करात ने कही।

मिसेस करात पांचवां रियासती सतह के कोन्फ्रेंस में हिस्सा लेने बोकारो आयी हैं। उन्होंने कहा दुनिया में पेट्रोलियम की कीमतों में मुसलसल कमी हो रही है, लेकिन हिंदुस्तान में हालत अजीब है। घटते पेट्रोलियम का एक-चौथाई फायदा भी हिंदुस्तान की आवाम को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आठ माह की हुकूमत कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है। वोट आवाम से लिए जा रहे और काम कॉरपोरेट घरानों का हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अटॉमिक डील मुल्क के लिए खतरनाक है। एमपी में एक कानून पास किया गया, जो भोपाल गैस कांड के तजुर्बे को देखते हुए बनाया गया। इसमें फैसला लिया गया कि जो भी मशीन खरीदी जायेगी, उसमें कोई खोट होने पर जिम्मेवारी मुतल्लिक़ कंपनी की होगी। अब मोदी हुकूमत हजारों-करोड़ खर्च कर अमेरिका से मशीन खरीदना चाह रही है, जबकि अमेरिकी कंपनियां मशीनों में खोट होने के बाद किसी तरह का जिम्मा लेने को तैयार नहीं।