कई सरकारी बैंकों का होगा मर्जर, कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्लीः पी.एस.यू. बैंकों के विलय के लिए कैबिनेट से सैद्धान्तिक मंजूरी मिल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मर्जर के लिए अल्टरनेटिव मैकेनिज्म बनाने का फैसला लिया गया है। मैकेनिज्म के तहत मंत्रियों का समूह बनेगा। मर्जर वाले बैंकों के नाम समूह को सौंपे जाएंगे। मंत्रियों का समूह मर्जर प्रस्ताव मंजूर करेगा। बाद में बैंक बोर्ड से मर्जर को मंजूरी मिलेगी।

सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक बैंकों का मर्जर 4 बातों के आधार पर होगा। जैसे, एक ही इलाके वाले बैंकों का मर्जर होगा। बैंकों की एसेट क्वालिटी में तालमेल जरूरी होगा। बैंकों की कैपिटल एडिक्वेसी में तालमेल जरूरी होगा। बैंकों के मुनाफे का भी ख्याल रखा जाएगा। एस.बी.आई., आई.डी.बी.आई. बैंक को छोड़कर सभी बैंक इस कानून के तहत आएंगे। यह मर्जर बैंकिंग कंपनीज एक्ट के तहत होगा।