कठपुतली हैं हेमंत : बाबूलाल

रांची 24 जुलाई : हेमंत सोरेन कठपुतली हैं। हुकूमत यहां बनती है और काबिना की तशकील दिल्ली में होता है। यह रियासत की बद किस्मती है। यह बातें झाविमो सरबराह बाबूलाल मरांडी ने मंगल को दिल्ली से लौटने के बाद रांची एयरपोर्ट में सहफियों से कही।
उन्होंने कहा कि असेंबली तहलील कर रियासत में इंतेखाब कराया जाना चाहिए।

डोमिसाइल के मुद्दे पर जब सहफियों ने उनकी राय जाननी चाही, तो उन्होंने कहा कि हुकूमत पहले क्या करती है, यह हमलोग देखेंगे। उसके बाद फैसला लेंगे। झारखंड को खुसूसी रियासत के दरजा मिले, इस पर उन्होंने कहा कि तवील अरसे से यह मुतालबा उठती आ रही है।