कन्हैया कुमार बेगुसराय से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, भाकपा कर रही विचार

पटना : वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में युवा नेता और जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेगूसराय सहित बिहार के किसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव सत्यनारायणसिंह ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।

यह पूछे जाने पर क्या कन्हैया इसके लिए राजी और उनसे इस संबंध में बात हुई है, सिंह ने हामी भरते हुए कहा कि वे इसके लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि कन्हैया बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट पंचायत के निवासी हैं। सत्यनारायण ने बताया कि कन्हैया हाल ही में बेगूसराय आए हुए थे और उन्होंने वहां के कई इलाकों का दौरा भी किया था।