कबड्डी खेलने के दौरान झगड़ा,एक की मौत

हैदराबाद 28 सितंबर: कबड्डी खेलने के दौरान, 2 कम उम्र बच्चों के बीच बेहस ने एक की जान ले ली। ये वाक़िया शमशाबाद में उस वक़्त पेश आया जब कुछ लड़के स्कूल ग्रांऊड पर कबड्डी खेल रहे थे।

उनकी उम्र 13 और 14 वर्षीय के बीच बताई गई।खेल के दौरान आउट होने के मुद्दे पर इन में बेहस हो गई और वो ग्रांऊड से चले गए लेकिन चंद मिनट बाद एक 14 साला लड़का जो दूसरे 13 साला लड़के के घर के पास से गुज़र रहा था उस वक़्त इन दोनों में झगड़ा हो गया।

इस लड़ाई में उन्होंने एक 13 वर्षीय लड़के की गर्दन पर मुक्का मारा और वह बेहोश कर गिर गया। उस को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने 14 वर्षीय लड़के को हिरासत में लेते हुए क़त्ल का मुक़द्दमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों लड़के 8 वीं कक्षा के छात्र है।

शहर में नौजवान लड़कों में आपसी लड़ाई और एक दूसरे को निशाना बनाने के वाक़ियात बढ़ रहे हैं।खेल के दौरान मामूली बात पर झगड़े आम होते जा रहे हैं।