कब तक चुप बैठकर इस्लाम को बदनाम होने देंगे मुसलमान: इरफ़ान खान

बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड और हॉलीवुड के जाने माने एक्टर इरफ़ान खान ने मुसलामानों के लिए एक ब्यान दिया है। कुछ यूं कहा है इरफ़ान खान ने कि बचपन  में मज़हब के बारे में कहा गया था कि आपका  पड़ौसी भूखा हो तो आपको उसको शामिल  किये बिना अकेले खान नहीं कहना चाहिए। बांग्लादेश की खबर सुनकर अंदर अजीब वहशत का सनाटा है। कुरान की आयतें न जानने की वजह से रमजान के पावन महीने में लोगों का क़त्ल कर दिया गया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

हादसा एक जगह होता है तो बदनाम इस्लाम और पूरी दुनिया का मुसलमान होता है। वो इस्लाम जिसकी बुनियाद ही अमन,रहम और दूसरों का दर्द समझना है। ऐसे मेीं क्या मसलमान चुप बैठा रहे और मजहब को बदनाम होने दे या वो खुद इस्लाम के सही मायने समझे और दूसरों को बताए की जुल्म और क़त्लेआम करना इस्लाम नहीं है