नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 70वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को शहीद नायक जिन्होंने हमारे देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है उन्हें मैं तहे-दिल से नमन करता हूँ। हमारे देश का लोकतंत्र न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के स्तंभों पर बना है। अगर हम महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा नहीं कर पाते तो हम कभी भी सभ्य समाज का हिस्सा नही कहला पाएंगे। कमजोर वर्गों के खिलाफ हमले हमारे राष्टीय सिद्धांतों के खिलाफ हैं जैसा कि आजकल हमारे देश का माहौल बना हुआ है। इससे हमें सख्ती से ही निपटना होगा। हम जो सुरक्षा अपने बच्चों और महिलाओं को देते हैं उसी से राज्य और समाज की सलामती तय होती है।”