कम उम्र की शादियों को रोकने दंत एक्सरे अनिवार्य

बेंगलुरु: कर्नाटक में इस बात की शिकायतों कि सामूहिक विवाह में शामिल कई लड़कियों की उम्र 18 साल से कम होती है, राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए अनोखा फैसला किया है। सामूहिक विवाह के समारोहों का आयोजन करने वाले आयोजकों को अब सभी दुल्हे और दुल्हनों के दंत एक्सरे जरूरी निकालना होगा।

राज्य स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण ने इस सिलसिले में परिपत्र जारी किया है। इस नए परिपत्र के अनुसार यह एक्सरे राज्य सरकार की ओर से चलाए जाने वाले अस्पतालों में ही लिया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित बनाया जा सके कि इसमें कोई साजिश न होने पाए। इस परिपत्र राज्य में बच्चों की शादियों को रोकने राज्य सरकार की ओर से गठित जस्टिस शिवराज पाटिल के नेतृत्व समिति की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार अभी तक शादी के लिए केवल बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य था। हालांकि समिति ने इस बात को पाया कि लड़कियों की उम्र बढ़ाने के लिए कई प्रमाण परिवर्तित किए गए और फर्जी प्रमाण पत्र भी लाए गए ताकि ऐसी शादियां अंजाम दी जा सके। ऐसी साजिशों को रोकने दुल्हनों और दुल्हों के एक्स-रे को अनिवार्य बनाया गया है।