कर्नाटक भाजपा विधायक विजय कुमार का हुआ निधन, बीजेपी को लगा करारा झटका!

बेंगलुरु: कर्नाटक के जयनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक बी.एन. विजय कुमार का कार्डियक अरेस्ट होने के बाद शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे।

विजय कुमार कर्नाटक के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक थे। वह जयनगर निर्वाचन क्षेत्र के दो बार विधायक थे और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उसी जगह से नामित हुए थे।

पार्टी अधिकारी ने बताया, “विजय कुमार गुरुवार शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद जमीन पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।