कर्नाटक में इतिहास- पहली बार बसपा विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में बसपा इतिहास रचने जा रही है ।  मंत्रिमंडल गठन में पहली बार एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल उत्तर प्रदेश के बाहर पहली बार बहुजन समाज पार्टी का कोई विधायक किसी राज्य में मंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने मिलकर सरकार का गठन किया है।

कर्नाटक में बसपा के एकलौते विधायक एन महेश को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाने वाला है। जनता दल (एस) और कांग्रेस गठबंधन के मुख्य संयोजक दानिश अली ने अमर उजाला के राजनीतिक संपादक विनोद अग्निहोत्री को बताया कि नई कैबिनेट में कांग्रेस, जद (एस) के साथ ही बसपा को भी स्थान दिया जा रहा है।