कश्मीर: आर्मी जवान ने लड़की से की छेड़छाड़; विरोध कर रहे लोगों में से दो को सेना ने मारी गोली

कश्मीर: आज घाटी के हंदवर में हुई एक घटना में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भारतीय सेना के जवानों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी के बाद मची भगदड़ में जहाँ कई लोग घायल हो गए वहीँ सेना की गोलियों का शिकार हुए २ नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

IMG-20160412-WA0026

लोगों के विरोध प्रदर्शन की वजह आर्मी के एक जवान की घिनौनी करतूत थी जिसमें उसने एक कॉलेज की स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ की थी। मारे गए लड़कों में से एक का नाम मोहम्मद इक़बाल है जोकि कुपवोर के बोमहाम इलाके का रहने वाला है वहीँ दुसरे का लड़के का नाम नईम क़दीर भट्ट है जोकि हंदवर से ही है।

गोली लगने के तुरंत बाद इन नौजवानों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉकटरों ने दोनों को मरा हुआ घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल कायम है और मारे गए लड़कों की लाशों को इनके परिजनों को सौंपे जाने के बाद माहौल और भी गरमा गया और भीड़ ने हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और आर्मी कैंप पर पथराव किया गया।

इस सारे मामले में लड़की से छेड़छाड़ के मामले में चश्मदीद गवाह के मुताबिक पीड़ित लड़की बाज़ार में बने एक शौचालय में गई थी जब एक फौजी जोकि पास के एक बंकर में तैनात था भी उस लड़की के पीछे ही शौचालय में जबरदस्ती घुस गया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इकठ्ठा हो हालात पर काबू पा लिया।

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर उक्त फौजी को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी जिसके बाद फ़ौज के जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी।