कश्मीर की प्रसिद्ध गायिका राज बेगम का निधन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध और माया नाज़ गायिका पद्मश्री राज बेगम लम्बी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 89 साल थी। वह अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी और कई नवासे और नवासियों को छोड़ गयीं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार 1927 में श्रीनगर में जन्मी राज बेगम को 2002 में पद्मश्री और 2013 में संगीत नाटक एकेडेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने गायन बचपन में शुरू की और बाद में शादी समारोह में गीत गाकर प्रसिद्धि पाई।
कश्मीर घाटी में 1947 के बाद राज बेगम उन पहले गायकों में शामिल थीं जिन्होंने रेडियो कश्मीर श्रीनगर पर गाना गाना शुरू किया था। उस समय रेडियो कश्मीर में रिकॉर्डिंग की कोई व्यवस्था नहीं हुआ करती थी और प्रत्येक कार्यक्रम प्रसारित हुआ करता था। यह वह समय था जब घाटी में गायकी को एक अच्छा पेशा नहीं माना जाता था।
हालांकि राज बेगम इसके बाद कश्मीर में अपनी सुरीली आवाज के कारण घरेलू नाम बन गई थीं। वह 1986 में रेडियो कश्मीर से रिटायर हुईं।.