नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पुंछ के रहने वाले अहसान अजगर का सलेक्शन इंडियन आइडल में हो गया है | अहसान जल्द ही शो में अपनी जादू भरी आवाज़ सुनायेंगे | म्यूजिक की प्रोफेश्नल ट्रेनिंग एहसान ने कहीं से भी नहीं ली है| शो के जजों ने भी ये बात कही है उनकी आवाज़ में एक अलग ही बात है | दर्शकों को एहसान के ऑडीशन का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है | अहसान के ऑडीशन का वीडियो यूट्यूब चैनल हॉट मलकू ने यूट्यूब पर अपलोड किया है |2 लाख 10 हजार लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं |
शो पर ऑडीशन के लिए आये अहसान ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से आए हैं| उन्होंने बताया कि कश्मीर के लोगों की तमन्नाएं दिल में दबी रह जाती हैं वहां लोग बहुत डर में जी रहे हैं | सोनू निगम के साथ अनुमलिक और फराह ने भी उनके गाने की बहुत तारीफ़ की| अपनी तारीफ़ सुनकर भावुक हुए अहसान अपने आंसू नहीं रोक पाए |
रिएलिटी टीवी शो इंडियन आइडल विदेशी सिंगिंग शो ‘अमेरिकन आइडल’ के कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है, लेकिन भारत में इसकी लोकप्रियता शानदार है| शनिवार 24 दिसंबर से ‘इंडियन आइडल सीजन 9’ का टेलीकास्ट शुरू हो गया है| अभी सिर्फ ऑडीशन्स के एपिसोड शो के इस 9वें सीजन में टीवी पर प्रसारित किए जा रहे हैं| संगीतकार अनु मलिक, सिंगर सोनू निगम और फराह खान की देश के कोने-कोने से सिगर्स की तलाश का सफर दिखाया जाता है| सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान की जोड़ी लंबे वक्त बाद इस शो को जज करने वापस आई है| ऐसी उम्मीद है कि एक बार फिर से शो में पहले जैसी इंटेंसिटी देखने को मिले|
https://www.youtube.com/watch?v=A6QgPv3qUlY