कश्मीर के 30 से ज्यादा मुस्लिम युवक भाजपा के विस्तार अभियान का हिस्सा होंगे : शाह

जम्मू। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 30 से अधिक कश्मीरी युवक देश भर में भाजपा के विस्तार अभियान का छह माह तक हिस्सा होंगे और यह पार्टी के लिए उत्साहवर्धक घटनाक्रम है। पार्टी के संगठनात्मक कार्य का जायजा लेने के लिए शहर आए शाह ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

 

 

 

 

 

 

ये कार्यकर्ता सांगठनिक कार्य के हिस्से के तौर पर देश भर का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि कश्मीर के 30 से अधिक युवक पार्टी की दीनदयाल उपाध्याय विस्तार योजना का हिस्सा हैं। इनमें से ज्यादातर इंजीनियर और डबल स्नातकोत्तर हैं। यह लोग भाजपा के विस्तार के लिए छह माह तक कार्य करने पर सहमत हुए हैं।

 

 

 

 

 

मैं इन लोगों का दिल से स्वागत करता हूं। उन्होंने इस दौरान राज्य के नेताओं से पार्टी की बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। पार्टी अध्यक्ष ने सभी लोगों से पार्टी को ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूती देने का निर्देश दिया। मुस्लिमों की बहुलता वाले कश्मीर में केसरिया पार्टी के लिए हमेशा से राजनीतिक अलगाव की बात रही है।

 

 

 

 

 

 

फिलहाल राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सत्ता में है। भाजपा ने देश भर से 3.52 लाख कार्यकर्ताओं की सूची बनाई है जिन्हें पार्टी के विस्तार एवं मोदी सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए एक साल में 15 दिन के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा जाएगा।