कश्मीर में हिमस्खलन से 6 सैनिकों की मौत,कई सैनिकों के दबे होने की आशंका

जम्मू: कश्मीर के गुरेज़ सेक्टर में बर्फीले चट्टान के नीचे दबने से कम से कम छह सैनिकों की मौत हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। मीडिया के अनुसार दस शव बरामद की जा चुकी हैं लेकिन सेना की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बीबीसी की खबरों के अनुसार सेना का कहना है कि इस क्षेत्र के दो विभिन्न स्थानों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं और सेना के एक शिविर और एक गश्ती दल उनकी चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र में कई दिनों से भारी बर्फबारी जारी है। गुरेज़ में चार नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है।

बुधवार को कश्मीर के गानदरबल जिले में भी हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक मेजर की मौत हो गई थी। कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है और सरकारी अधिकारियों का कहना है हिमस्खलन की घटनाएं अधिक हो सकती हैं।

सेना के अनुसार बेहद खराब मौसम के बावजूद तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया और हिमस्खलन की चपेट में आने वाले शिविर से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और छह सैनिकों को जीवित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस हादसे में तीन सैनिक मारे गए जिनकी लाशें जिमरात से सुबह बरामद हुईं।

दूसरी घटना भी इसी क्षेत्र में हुई। इस समय गश्ती दल अपनी पोस्ट से लौट रही थी। सेना के अनुसार खराब मौसम के बावजूद बचाव का काम जारी है ‘और अब तक तीन शव बरामद की जा चुकी हैं।’समाचार एजेंसियों के अनुसार सेना के एक अधिकारी का कहना है कि अबतक कई सैनिक लापता हैं लेकिन अबतक उनकी सही संख्या पता नहीं चल सका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में खेद व्यक्त करते हुए सेना के अधिकारियों को तेजी से बचाव की कार्रवाई करने का आदेश दिया है। गुरेज़ सेक्टर नियंत्रण रेखा के पास बांदीपुरा जिले में स्थित है।