कांग्रेसी वज़ीर ने लौटाए गार्ड, गाड़ी से सायरन भी हटाया

वज़ीर मन्नान मल्लिक ने अपने तमाम सेक्युरिटी अहलकारों और उनके लिए मिले सरकारी गाड़ी लौटा दिए हैं। अपने सरकारी गाड़ी में लगे सायरन को भी उन्होंने हटा दिया है। वज़ीर ने कहा कि वह गुजिशता 18-20 सालों से बिना सेक्युरिटी के ही चल रहे हैं। अजाफ़ी सेक्युरिटी मिलने से वे लोगों से पहले की तरह नहीं मिल पा रहे थे।

इससे वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने अजाफ़ी महकमा न मिलने की वजह नाराज होने से इनकार कर दिया। ताहम, सियासी हलकों में बहस का मौजूं है कि वे अजाफ़ी महकमा न मिलने से ही नाराज हैं। इसी वजह से सेक्युरीटी अहलकार लौटाए हैं। हल्फ बरदारी के बाद उन्होंने महकमा को लेकर नाराजगी जता दी थी।
अब तक मन्नान को जैप वन का दो-आठ का जवान मिला था। इसके अलावा खुसुसि शाख के दो जवान और जिला पुलिस के बॉडीगार्ड भी साथ चलते थे। मन्नान ने सिर्फ जिला पुलिस अहलकारों को ही साथ रखा है।