आइंदा लोकसभा इंतेखाबात के लिए रूलिंग कांग्रेस पार्टी आज अपनी इंतेखाबी मंशूर जारी करने जा रही है। कांग्रेस सदर सोनिया गांधी, वज़ीर ए आज़म मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई सीनीयर लीडरों की मौजूदगी में इंतेखाबी मंशूर जारी करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने देर रात कांग्रेस के दफ्तर पहंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस मौके पर सीनीयर कांग्रेस लीडर अहमद पटेल, मोती लाल वोरा, जनार्दन द्विवेदी समेत कई बडे लीदर प्रियंका के साथ थे। वहीं, पार्टी के मामलों में प्रियंका के बढते मुम्किना किरदार के बारे में फिर से अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
पार्टी के ज़राए ने यह इशारा दिया कि मआशरे के मुख्तलिफ तब्को के लिए पार्टी का Sub – Declaration भी जारी हो सकता हैं।