कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, धनबाद से कीर्ति आजाद लड़ेंगे चुनाव !

देश में सात चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 11 अप्रैल को होने जा रहा है। लेकिन अभी भी सभी बड़े राजनीतिक दलों द्वारा कई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए है। पार्टियां संभलकर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस ने झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने धनबाद से टिकट दिया है। इसके अलावा कुंटी सीट से पार्टी ने कालीचरण मुंडा को प्रत्याशी बनाया है।

इसके पूर्व हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को भी कांग्रेस ने पार्टी की ओर से टिकट देते हुए पटना साहिब से अपना उम्मीदवार बनाया था।