कांग्रेस की नई लिस्ट ज़ारी, लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज तीन नामों की सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में आचार्य प्रमोद कृष्णम, विनय कुमार पांडे और पंकज संघवी का नाम शामिल है। कांग्रेस ने लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम, कैसरगंज (यूपी) से विनय कुमार पांडे और इंदौर (मध्य प्रदेश) से पंकज संघवी को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि आज शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई है। खबर है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव लड़ सकती है। वहीं भाजपा की ओर राजनाथ सिंह भी लखनऊ सीट से चुनाव लड़ेंगी। अब लखनऊ सीट पर भाजपा के राजनाथ सिंह, कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा बसपा आरएलडी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के बीच कड़ा मुकाबला होगा।