रांची 21 जून : कांग्रेस के रियासती इंचार्ज और कौमी जनरल सेक्रेटरी बीके हरिप्रसाद व शरीक इंचार्ज ताराचंद भगोरा जुमेरात की शाम रांची पहुंचे। दोनों लीडर इंचार्ज बनने के बाद पहली बार रांची आए हैं। वे जुमा को कांग्रेस भवन में कार्कुनान और पार्टी ओहदेदारों से मिलेंगे। रियासत में हुकूमत बनाने की इमकानात टटोलेंगे और कर्कुनान से इस सिलसिले में राय भी लेंगे। कांग्रेस के हरि प्रसाद से झामुमो को उम्मीद है। जुमा को उनके झामुमो सरबराह शिबू सोरेन से मिलने का इमकान है। झामुमो तर्जुमान विनोद पांडेय ने कहा कि अगर हरि प्रसाद गुरुजी से मिलने आते हैं तो उनका इस्तकबाल है।
एयरपोर्ट में तकरीबन 20 मिनट तक धक्कामार इस्तकबाल का दौर चलता रहा। नए रियासती इंचार्ज के साथ साबिक़ रियासती सदर प्रदीप बलमुचू और एमपी धीरज साहू भी आए। एयरपोर्ट से होटल तक इस्तकबाल करने वाले कायेदिनों में रियासती सदर सुखदेव भगत, असेंबली रुक्न दल के लीडर राजेंद्र प्रसाद सिंह, असेंबली रुक्न गीताश्री उरांव, केएन त्रिपाठी, बन्ना गुप्ता, चंद्रशेखर दुबे, योगेंद्र साव, डॉ. शैलेश कुमार सिन्हा, राजेश कुमार शुक्ल, विनय सिन्हा दीपू, रोशन लाल भाटिया, गोपाल साहू, जयशंकर पाठक, विनोद सिंह, रवींद्र सिंह, सलीम खान, कामेश्वर गिरि मौजूद थे।