कांग्रेस के साथ काम करने के खिलाफ नहीं हूं : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह केंद्र में भाजपा नीत सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने के खिलाफ नहीं हैं। तृणमूल अध्यक्ष ने एक पत्रिका साक्षात्कार में यह बात कही।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनके यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कभी काम नहीं किया। प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं है। हालांकि, यह कहे जाने पर कि क्या वह खुद को उस पद की दौड़ से बाहर नहीं कर रही हैं तो वह अनिश्चित दिखीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए तैयारी करने की जगह हमें साथ मिलकर काम करना चाहि। कांग्रेस को छोड़कर संघीय मोर्चा बनाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां कांग्रेस का समर्थन नहीं करती हैं क्योंकि उनकी अपनी क्षेत्रीय मजबूरियां हैं।

अगर कांग्रेस मजबूत है और कुछ स्थानों पर अधिक सीट पाती है तो उसे अगुवाई करने दें। अगर क्षेत्रीय दल किसी और जगह एकसाथ हैं तो वे निर्णय करने वाले हो सकते हैं।

भाजपा के खिलाफ विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार उतारने के उनके विचार के बारे में उन्होंने कहा कि मैं वह बात नहीं कह रही हूं। अगर ऐसा 75 सीटों पर किया गया तो खेल खत्म हो जाएगा।

अगर (बसपा प्रमुख) मायावती और (सपा प्रमुख) अखिलेश (यादव) उत्तर प्रदेश में साथ मिलकर काम करते हैं , तो खेल खत्म हो जाएगा। तब चुनाव के बाद न्यूनतम साझा कार्यक्र