कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा भाजपा में होंगे शामिल : बीएस येदियुरप्पा

बेंगलुरु : कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष  बीएस येदियुरप्पा  ने बाताया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री  और कांग्रेस नेता एसएम कृष्णा  भाजपा में शामिल होंगे| उन्होंने  बताया कि अभी समय को लेकर फैसला नहीं हो सका है लेकिन कृष्णा ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है |
कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ये सुनिश्चित है कि वह शामिल हो रहे हैं |  पिछले महीने 84 वर्षीय कृष्णा  ने कांग्रेस छोड़ दी थी|  उनका कहना था पार्टी ने उन्हें  ना तो कांग्रेस की राज्य इकाई उनसे अहम मसलों पर सलाह लेती है और राज्य की राजनीति में उन्हें अहम रोल भी नहीं दिया  है | उनके इस बयान के बाद कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने हैरानी जताई थी और कृष्णा से फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था|  50 साल तक कांग्रेस के साथ रहे कृष्णा  ने अपना इस्तीफ़ा सोनिया गांधी को भेजा था|

अवसर का फायदा उठाते हुए येदियुरप्पा  ने कृष्णा  को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था । उन्होंने कहा था, ”यदि वह आते हैं तो इससे हमें मजबूती मिलेगी।”  1999 से 2004 के बीच कृष्णा कर्नाटक के मुख्यमंत्री  रहे थे|  इसके बाद वे महारष्ट्र  के राज्यपाल  और विदेशी मंत्री भी रहे |  बाद में वे कर्नाटक की राजनीति में लौट गए थे|

वह किसी भी जगह के चुनाव प्रचार में 2012 में उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद से नहीं देखे गए | उन्हें चुनावी अभियान में कोई रोल पार्टी की तरफ से ही नहीं दिया गया|  उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के मौके पर  कहा था कि इन दिनों पार्टी को बड़े और कई सारे नेता नहीं चाहिए बल्कि सिर्फ मैनेजर चाहिए जो हालात को काबू कर सकें |  मुझ जैसे विश्वासपात्र को मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि कांग्रेस ने ऐसे हटा दिया | किसी को उम्र की वजह से साइड नहीं करना चाहिए |