कांग्रेस ने कहा “अमेठी, रायबरेली में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी”

कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली की सभी १० सीटो पर चुनाव लड़ेगी, उत्तर प्रदेश के इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी ही करते है|

पार्टी के आलाकमान के अनुसार, कांग्रेस, अमेठी और रायबरेली में आने वाली सभी १० सीटो पर अपने ही प्रत्याशी उतारेगी,” कांग्रेस पार्टी के नेता संजय सिंह ने बताया, जो पार्टी की प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन बनाने की वार्ता के दौरान, अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशियों को सीट दिए जाने पर काफी विवाद रहा था|

सिंह ने बताया की समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को आश्वासन दिया है की कांग्रेस अपने लोकसभा क्षेत्रों, जहाँ से कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी अध्यक्ष संसद है, की सभी १० विधानसभा सीटो से चुनाव में उतरेगी|

सिंह ने जोर दिया की “कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस संकल्प पर दृढ़ है,”

इससे पहले प्रियंका गाँधी ने भी अमेठी और रायबरेली की सभी सीटो पर कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े करने की इच्छा व्यक्त की थी और उन्होंने  इस मुद्दे को अखिलेश यादव के साथ हुई बातचीत में भी उठाया था|