कांग्रेस ने गठबंधन की परम्परा को खराब किया है- ममता बनर्जी

अब्दुल हमीद अंसारी। The Siasat Daily, hindi.

कोलकाता। जबरदस्त रुझानों में TMC की जीत के बीच पहली बार जनता के बीच आई ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन की परम्परा को खराब किया है। इस गलत गठबंधन की वजह से असम में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ है। उन्होंने मगरिबी बंगाल की जनता को शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये जीत आवाम की जीत है।

ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों ने दिल खोलकर अपना प्यार दिया है, हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। हमने अकेला लड़ कर विरोधियों को हराया। उन्होंने कहा, हम पर विरोधियों ने जमकर हमला किया, गलत इल्ज़ाम लगाया, मगर जनता ने उन्हें जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने हमेशा हम पर गलत इल्ज़ाम लगा कर हमें मुश्किल में डालने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि हम अगले जुमा को शपथ लेंगे। ममता बनर्जी ने अरुण जेटली और अमिताभ बच्चन का जीत की बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा। मालूम हो कि 294 सीटों में 218 सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC की जबर्दस्त बढत बनी हुई है। जबकि लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 69 सीटों पर बढत है। BJP के लिए अच्छी खबर ये है कि 7 सीटें मिलने उम्मीद है।