कांग्रेस पर भड़के ऋषि कपूर, कहा भारत नहीं है उनके अब्बू की जागीर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर गांधी परिवार पर निशाना साधते एक ट्वीट करके मांग की है कि देश में ज्यादातर नेशनल एसेट्स गांधी परिवार के नाम पर रखे गए है लेकिन अब उनके नाम बदले जाने चाहिए। हमें देश की संपत्तियों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने देश के लिए कुछ योगदान दिया है। मैं इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं कि हर संपत्ति गांधी परिवार के नाम पर ही है।  उन्होंने ट्वीट किया- ‘कांग्रेस की तरफ से गांधी परिवार के नाम पर राष्ट्रीय संपत्तियों के नाम को बदलो। बांद्रा/वर्ली सी लिंक को लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड करो। कांग्रेस ने देश की संपत्तियों को बाप का माल समझ रखा था?