नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कावेरी विवाद के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिये आज एक उच्च स्तर की तकनीकी समिति का गठन किया है।
जल संसाधन और नदियों विकास मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार तकनीकी समिति का प्रमुख केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष जी एस झा को बनाया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में आयोग के सदस्य एस मसूद, कृष्णा गोदावरी बेसिन के चीफ इंजीनियर आरके गुप्ता, कर्नाटक और तमिलनाडु के मुख्य सचिव के साथ ही कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पडोचेरी एक इंजीनियर को शामिल किया गया है।
सरकार ने समिति के सभी सदस्यों को 7 अक्टूबर की सुबह साढ़े 9 बजे बेंगलूर में बैठक करने को कहा है। इसके बाद सभी सदस्यों स्थिति का जायजा लेने के लिए कावेरी के तट का दौरा करेंगे।