किरण रेड्डी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट….

आंध्र प्रदेश की तक्सीम करके तेलंगाना बनाने के मरकज़ी फैसले के खिलाफ आंध्र प्रदेश के साबिक वज़ीर ए आला किरण रेड्डी ने जुमेरात के रोज़ सुप्रीम कोर्ट में दस्तक दी |

पी. सदाशिवम की सदारत वाली बेंच उनकी दरखास्त को दूसरी दर्खास्तों के साथ दर्ज़ करने के लिए राजी हो गई | इन दरखास्तों पर आज यानी जुमे के रोज सुनवाई होनी है |

सुप्रीम कोर्ट ने पहले बिलतरतीब 7 फरवरी और 17 फरवरी को आंध्रप्रदेश की तकसीम के खिलाफ दायर दरखास्तों को यह कहकर खारिज कर दिया था कि बिल अभी तक पार्लियामेंट में पास नहीं हुआ है | ऐसे में ये दरखास्त वक्त से पहले हैं|

गौरतलब है कि पार्लियामेंट ने 20 फरवरी को आंध्र प्रदेश की तकसीम करके तेलंगाना की तश्कील को मंजूरी दे दी थी | अदालत ने 7 फरवरी को तेलंगाना बिल पेश किए जाने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था |

17 फरवरी को उसने आंध्र प्रदेश की तक्सीम को चुनौती देने वाली 2 दरखास्तों को खारिज कर दिया था |