किसानों का प्रदर्शन: कल मुम्बई सहित महाराष्ट्र बंद, शिवसेना का है समर्थन

मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और सब्जियों तथा दूध की आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। किसान संगठनों को कहना है कि वे कल मुंबई सहित महाराष्ट्र बंद करने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने भी बंद के आह्वान को अपना समर्थन दिया है।

नासिक और अहमदनगर जैसे प्रमुख उत्पाद केन्द्रों से आपूर्ति में काफी कमी आने के कारण मुंबई सहित शहरों में सब्जियों और फलों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। कृषि रिण से छूट और कम दाम में बिजली जैसी अन्य मांगों को लेकर एक जून से आंदोलनरत किसानों के आंदोलन का आज महाराष्ट्र में चौथा दिन है। नासिक और अहमदनगर सहित महाराष्ट्र विरोध का प्रमुख केन्द्र बन गया है।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान क्रांति मोर्चे (केकेएम) के तत्वावधान में राज्य के विभिन्न हिस्सों के किसान प्रतिनिधियों की आज दोपहर नासिक की कृषि उत्पाद बाजार समिति में एक बैठक हुयी।