जालंधर, २५ नवंबर: बालीवुड अदाकार आमिर खान मुल्क में बदउनवानी को एक गंभीर बीमारी मानते हैं। उन्होंने कहा कि बदउनवानी के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है। वे अन्ना हजारे या अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं जाएंगे और न ही किसी सयासी पार्टी का हिस्सा बनेंगे लेकिन बदउनवानी के लिए उठने वाले हर कदम की ताईद करेंगे।
आमिर खान हफ्ते को जालंधर में 30 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म तलाश की प्रमोशन के लिए आए हुए थे। आमिर ने कहा कि सत्यमेव जयते में सामाजी कुरीतियों के खिलाफ उठी आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसलिए इसका दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया गया है। अब भी समाज में कई ऐसी कुरीतियां हैं, जिन्हें उजागर किया जाना है, इसलिए उनकी टीम की रिसर्च पूरी हो चुकी है। इस पर काम शुरू किया जा रहा है।
मुंबई में फेसबुक पर अपने कमेंट डालने वाली लड़कियों की गिरफ्तारी पर आमिर खान ने कहा कि कहने की आजादी पर पाबंदी की वे मजम्मत करते हैं। यह हमारे जम्हूरीयर के लिए खतरा है। उन्होंने मुंबई में फेसबुक के वाकियात पर मीडिया की खबरों को पढ़ा है, जिससे उन्हें तकलीफ पहुंची है।
सत्यमेव जयते के जरिए सामाजी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले आमिर से सवाल पूछा गया कि उनको डर नहीं लगता? इस पर उन्होंने कहा कि वे एक इंसान हैं। उनको भी डर लगता है।
आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म तलाश के बारे में बताया कि इसका कुछ हिस्सा एक सच्ची कहानी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इससे इनकार किया कि मशहूर आरुषि कत्ल मामले को लेकर इसकी कहानी तैयार की गई है। आमिर ने कहा कि फिल्म में अंडर वाटर सीन करने के लिए उनको तीन चार माह की ट्रेनिंग लेनी पड़ी। पानी के नीचे जाकर तैराकी का तजुर्बा लेना पड़ा। फिल्म में मुंबई की कई पुरानी रियल लोकेशन को इसलिए फिल्माया गया है क्योंकि प्रोड्यूसर रीमा चाहती थीं कि इसमें रियल सीन डालने से जान आ जाएगी। ऐसा हुआ भी है।
जब तक है जान की प्रमोशन शाहरुख खान ने जालंधर से शुरू की थी और यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही। आमिर खान भी अपनी फिल्म तलाश की प्रमोशन जालंधर में की है। क्या शाहरुख व आमिर खान में मुकाबला चल रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। वे शाहरुख की कॉपी नहीं कर रहे हैं। जालंधर एक बड़ा सेंटर है, इसलिए वे यहां आए हैं। वे जयपुर, लखनऊ भी जा रहे हैं।
अपनी जिंदगी के सफर में किस हेरोइन के साथ काम करना अच्छा रहा, इस पर आमिर ने कहा कि वे आशिक मिजाज इंसान हैं। उनको हर एक्ट्रेस अच्छी लगती है। जितनी भी लड़कियों के साथ काम किया वे सभी उन्हें अच्छी लगी हैं।