किसी बच्ची का बलात्कार इंसान द्वारा की जाने वाली सबसे बुरी चीज है- अनुष्का शर्मा

देश में नाबालिगों के साथ रेप के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पॉक्सों एक्ट में संशोधन किया और इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भी मंजूरी मिल गई है।राष्ट्रपति ने बीते रविवार को इस कानून को मंजूरी दी।

नए कानून के मुताबिक 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी को मृत्युदंड दिया जाएगा। इस एक्ट में बदलाव होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इसका समर्थन किया है। अनुष्का ने कहा, ‘किसी बच्चे का बलात्कार, इंसान द्वारा की जाने वाली सबसे बुरी चीज है।

अनुष्का ने कहा कि मैं इसका पूरा समर्थन करती हूं। मासूम बच्चियों का दुष्कर्म सबसे भयानक चीज है जो मनुष्य कर सकता है। इस तरह के लोगों को सबसे सख्त और सबसे कठिन सजा दी जानी चाहिए।