कुवैत में 25 हिंदुस्तानियों पर कत्ल का केस

कुवैत में 25 हिंदुस्तानी मजदूरों को पुलिस ने कत्ल के इल्ज़ाम में गिरफ्तार कर लिया है। इन पर मिस्त्र के 2 शहरियों के कत्ल का इल्ज़ाम है।

तामीर कंपनी में साथ काम करने वाले मिस्त्र के मजदूरों से इनका झगड़ा हुआ था। मजदूरों का कहना है कि कुवैत पुलिस उन्हें खाना तक नहीं दे रही है और न ही बुनियादी सहुलियात मुहैया करा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी मजदूर पंजाब के रहने वाले हैं।

इन सभी मुलाज़्मीन को जुमेरात के रोज़ गिरफ्तार किया गया था, गिरफ्तार मुलाज़्मीन के साथियों ने सरकार को एक विडियो पैगाम भेजा है जिसमें उन्होंने कहा कि कुवैत पुलिस उनके पीछे लगी है और कम्पनी में उनका इस्तेहसाल किया जा रहा है।

कुवैत वाके भारत मिशन ने वाकिया के बाद अस्पताल में शरीक हुए 15 हिंदुस्तानी मजदूरों से मुलाकात की। हिंदुस्तान् की वज़ारत ए खारेज़ा हालात पर नजर रखे हुए है।