केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है: ममता बनर्जी

नई दिल्ली: देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज आम बजट पेश कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी नोटबंदी के विरोध में बजट सत्र के पहले दो दिन सत्र का बायकाट किया हुआ है। आम बजट पर टिप्पणी करते हुए ममता ने इसे ‘आधारहीन’ और ‘ऐक्शनलेस’ बताया है। इस सन्दर्भ में ममता ने कड़ी दर कड़ी सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट किये।
ममता ने कहा है कि लोगों का भरोसा खो चुकी सरकार द्वारा पेश किए गए इस बजट में देश के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है। ये आम बजट क्लूलेस, यूजलेस, बेसलेस, मिशनलेस और ऐक्शनलेस है। आपको बता दें की देश के इतिहास में पहली बार आम बजट और रेल बजट एक साथ पेश किया गया है।