केजरीवाल को पाकिस्तान का एजेंट कहने पर मोदी को अरविंद ने दिया जवाब

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पहली बार अरविंद केजरीवाल पर खुलकर हमला बोला है| नरेंद्र मोदी ने हिन्दुस्तान‌ की राजनीति में अरविंद केजरीवाल का व‌जूद‌ मान लिया है| और उन्हें पाकिस्तान का एजेंट तक कहा है| मोदी के मुताबिक केजरीवाल के बयान से पाकिस्तान को फायदा होता है|

एके 49 और पाक एजेंट कहने पर मोदी को जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मुजफ्फरनगर दंगे के मुल्ज़ीमों को टिकट क्यों| येदुरप्पा को टिकट क्यों दिया| मुद्दों पर बहस क्यों नहीं करते मोदी| पीएम उम्मीदवार की ये कैसी ज़बान‌ है| आज से भारत विजय यात्रा मोदी ने शुरू किया है| जम्मू के हीरानगर में मोदी ने कहा कि आपके प्यार को विकास करके ब्याज समेत चुकाउंगा| सहाफी खालिद और साबिग़‌ आई फारुक खान बीजेपी में शामिल हो गये| हमारे यहां पार्टी में मेंबरशिप नहीं रिलेशनशिप होती है|

उमर अब्दुल्ला पर निशाना वाज़ह करते हुए मोदी ने कहा कि मेरी पिछली रैली को देखकर उमर ने हेलिकॉप्टर से रैली का नजारा देखा था| और कहा था कि हमें यक़ीन‌ नहीं था कि बीजेपी की इतनी बड़ी रैली जम्मू कश्मीर में होगी| महंगाई पर, करप्शन पर, बुराईयों पर भारत विजय हो| आज से मेरी पहली रैली है| सुबह मां के दरबार में सर झुकाया| अब जनता जनार्दन के पैरों में सर झुका रहा हूं.

पाकिस्तान को 3 सिपेसालार मिले हैं| एके 47, एके एंटनी और तीसरे हैं एके 49| केजरीवाल पर निशाना वाज़ह करते हुए मोदी ने उनका नाम एके 49 कहा| इतना ही नहीं केजरीवाल पर वार‌ करते हुए मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के एजेंट हैं केजरीवाल| पाकिस्तान की ज़बान‌ बोलते हैं| इनकी वेबसाइट के मैप में कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाया है|

राहुल गांधी पर निशाना वाज़ह करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई सोच नहीं है| बल्कि सोच में पड़ गई है| कांग्रेस की सोच से ही देश बर्बाद हुआ| 30 साल से जम्मू कश्मीर लहुलुहान है| कांग्रेस के पास अपने गुनाहों का हिसाब देने की हिम्मत नहीं है| वह सेक्युलरिज्म के नारों के सहारे नवजवानों को धोखा नहीं दे सकते हैं| हमें तरक़्क़ी चाहिए. रोजगार चाहिए| हिन्दुस्तान‌ को भाईचारा चाहिए

चार दाहाई से आए पाकिस्तान के लोग शहरियत‌ को तरस रहे हैं| अफसोस है कि बाग्लादेश के घुसपैठिओं को रहने की इजाजत है.
लाल बहादुर शात्री ने नारा दिया था| जय जवान जय किसान. यूपीए के राज में जवानों के सिर काटे जा रहे हैं| आज कांग्रेस कहती है मर जवान मर किसान|