दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मौकापरस्त करार देते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी संयोजक राज्य में केवल सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश को हर मोर्चे पर बदनाम कर रहे हैं।
पंजाब में किसानों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करने जालंधर के उग्गी गांव पहुंचे सुखबीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘केजरीवाल का पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। वह केवल यहां सत्ता हथियाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं।
सतलज यमुना लिंक नहर के बारे में यहां आकर उन्होंने कहा कि पंजाब के पास पानी नहीं है और एक बूंद पानी बाहर नहीं जाना चाहिए।’ सुखबीर ने आरोप लगाया, ‘दिल्ली पहुंचते ही इस मसले पर उनका सुर बदल गया और सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ उन्होंने हलफनामा तक दायर कर दिया।
केजरीवाल की अलग-अलग समय में आस्था बदलती रहती है। केजरीवाल का इतिहास झूठ बोलने का रहा है। इससे सभी अवगत हैं।’
You must be logged in to post a comment.