केन्या जा रहा इथोपियन एयरलाइंस का विमान क्रैश, 157 लोग थे सवार

इथोपियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट के क्रैश होने की खबर आ रही है। फ्लाइट में 149 पैसेंजर्स के साथ 8 क्रू मेंबर्स थे। न्यूज ऐंजसी एएफपी का कहना है कि इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह फ्लाइट अदिस से नैरोबी के लिए उड़ी थी। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने इस हादसे की पुष्टि की है। इथोपिया एयरलाइंस का यह विमान स्थानीय समय से सुबह 8.38 मिनट पर अदिस अबाबा से उड़ान भरा था और सुबह करीब 8.44 मिनट पर उसका संपर्क टूट गया। राहत और बचाव अभियान जारी है।

फ्लाइट ईटी 302 राजधानी अडिस से करीब 60 किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में यह हादसा हुआ है। एयरलाइन ने बताया कि जिस प्लेन में हादसा हुआ है वह 737-800 मैक्स था। इथोपिया के पीएम ने ट्वीटर पर इस हादसे को लेकर दुख जताया है।