केरल में आई बाढ़ से प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए पूरा देश मदद के लिए आगे आ रहा है। कई राज्यों के सीएम ने केरल के लिए दिल खोलकर राहत राशि भिजवाई तो क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर-एक्टर्स भी इसमें पीछे नहीं हैट रहे हैं।
साथ ही आम लोग भी पड़ितों की मदद कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक सब केरलवासियों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान का नाम भी इस दान सूची में जुड़ गया है। सलमान ने भी केरल पीड़ितों के लिए करोड़ों रु का दान दिया है। सबके दिलों में राज करने वाले सलमान खान के केरल को एक बड़ी रकम दान की है।
सलमान खान के दान और मदद के किस्से तो आपने सुने ही होंगे पर अब जो उन्होंने केरल के लिए राहत राशि दी है उसने हर किसी को चौंका दिया है। खबरों की माने तो सलमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए कुल कुल 12 करोड़ रुपए दान में दिए है। बता दें कि यह जानकारी सलमान खान के दोस्त जावेद जाफरी द्वारा दी गई है।
जावेद जाफरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर यह जानकारी दी है. उन्होंने इस ट्विट में सलमान खान की तारीफ करते हुए लिखा हिअ कि सलमान खान बेहद प्यारे इंसान हैं उनसे कभी लोगों की परेशानी देखी नहीं जाती। वे जब भी ऐसे कोई हालत देखते हैं तो वे तुरंत मदद करने पहुंच जाते हैं। उन्होंने कुल 12 करोड़ रु की राशि दान दी है।