केरल मूल के रफ़ीक़ मोहम्मद किर्गिस्तान के मेजर जनरल नियुक्त

दुबई। किर्गिस्तान में केरल मूल के व्यक्ति को सेना में मेजर नियुक्त किया गया है। शेख रफीक मुहम्मद सऊदी अरब में कारोबारी हैं। खलीज टाइम्स के अनुसार किर्गिस्तान के रक्षा मंत्री अली मिर्जा ने एक सरकारी समारोह में शेख को मेजर जनरल पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की। किसी देश की सेना में इतने बड़े पद पर भारतीय मूल के व्यक्ति की नियुक्ति असामान्य बात है। शेख रफीक का परिवार दुबई में रहता है, रफ़ीक़ के मीडिया सलाहकार अब बकर का कहना है कि यह एक दुर्लभ सैन्य पद है जो एक प्रवासी मलयाली को मिला है। रफ़ीक़ 2005 से 2010 तक पूर्व राष्ट्रपति कुरमानबेक सेलियेविच बेकियेव के सलाहकार भी रहे हैं।
लेकिन उसके पास किर्गिस्तान की नागरिकता है। परिवार को यह नागरिकता देश के पूर्व राष्ट्रपति कुरमानबेक सालियेविच बाकीयेव ने ईरान में हुई एक अनौपचारिक मुलाकात के बाद दी थी। नागरिक के रूप में शेख ने किर्गिस्तान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। किर्गिस्तान सरकार ने शेख रफीक को सेना का महत्वपूर्ण पद संभालने के लिए आमंत्रित किया है। शेख रफीक ने केरल के कालीकट में जन्म लेने के बाद शुरुआती पढ़ाई वहां पर की थी। इसके बाद वह मुंबई जाकर कारोबार की बारीकियों को सीखा और उसके बाद कारोबार करने मध्य-पूर्व एशिया चले गए। उन्होंने वहां के कई देशों में काम किया।