केरोसिन छिड़क इंटर की तालिबे इल्म को जलाया

एक सिरफिरे नौजवान ने इश्क़ की दरख्वास्त कबूल नहीं करने पर लड़की को किरासन तेल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया। लड़की की हालत संगीन है। उसका चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। वाकिया अमरपुर थाना इलाक़े के सलमपुर गांव की है। लोगों का कहना है, कि नौजवान लड़की से एकतरफा प्यार करता था। आते-जाते उसे परेशान करता था आैर छेड़खानी भी करता था। उसके तरफ से शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था। लड़की की तरफ से इंकार किए जाने पर उसने खौफनाक बदला लिया आैर लड़की के घर में दाखिल होकर उसके जिश्म पर किरासन तेल छिड़क आग लगा दी।

अहले खाना ने काफी कोशिश के बाद आग बुझाई। वाकिया जुमेरात की रात एक बजे की है। लड़की शाहपुर काॅलेज में बारहवीं की तुल्बा है। वाकिया के वक़्त वह कमरे में अकेली सोयी थी। अहले खाना आनन-फानन में उसे लेकर अमरपुर अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। हालात नाजुक होने की वजह से उसे बोकारो बर्न हाॅस्पिटल झारखण्ड भेज दिया गया।

गालिमपुर गांव के रहने वाले कैलाश राय के बेटे मनोरंजन राय को पुलिस ने जेल भेज दिया।

मामले की जांच के लिये पुलिस पदाधिकारी को जाये हादसा पर भेजा गया है। लड़की नौजवाना की तरफ से किरासन तेल छिड़क कर आग लगाये जाने की बात कह रही है।

डॉ. सत्यप्रकाश, एसपी, बांका