केसीआर के शासन को दफनाने के लिए तैयार हो जाएं लोग: कांग्रेस

वरंगल (तेलंगाना) : तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने के. चंद्रशेखर राव के परिवार के प्रति कड़ी टिप्पणी की है। प्रदेश में केसीआर के परिवार का शासन चल रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि केसीआर के शासन को दफनाने के लिए तैयार हो जाएं। उत्तम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही ब्याज के साथ केसीआर का कर्ज चुका दिया जाएगा।

उत्तम कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से आगे कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार से सवाल करने वालों के खिलाफ एक षडयंत्र के तहत मामले दर्ज किये जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले चुनाव में लोगों की भावनाओं के अनुसार ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

दूसरी ओर विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य नेताओं के खिलाफ लगातार मामले सामने आने के कारण कांग्रेस पार्टी काफी चिंतित है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं होने के कारण ही नेताओं के खिलाफ केसीआर फर्जी मामले दर्ज कर रहे हैं।