एक महीने पुरानी हुकूमत की कैबिनेट का ड्राफ्ट तैयार करने वजीरे आला रघुवर दास मंगल की दोपहर दिल्ली पहुंच गए। वहां वह पार्टी सदर अमित शाह और दूसरे मरकज़ी लीडरान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कैबिनेट तौसिह पर बहस की जाएगी। रघुवर दास हुकूमत में अब तक चार वज़ीर हैं। रियासती कैबिनेट में सीएम समेत 12 मेम्बर हो सकते हैं। इस लिहाज से सात जगह खाली है।
जानकारी के मुताबिक पार्टी आलाकमान के बुलावे पर सीएम दिल्ली गए हैं। झाविमो और कांग्रेस के एमएलए की तरफ से पार्टी ने अब नजरें हटाने की तैयारी कर ली है। हालांकि इस पर अब भी खुल कर कोई नहीं कह रहा है। रियासती भाजपा के कारकुनान का भी मानना है कि झाविमो के मिलने पर अगर बात नहीं बन रही है, तो बाक़ी तमाम ओहदे भाजपा को मिलने चाहिए। काबीना की तौसिह में और ताखीर का गलत पैगाम जा रहा है।
चर्चा इस बात की भी है कि मरकज़ी कियादत झाविमो से आखरी बातचीत करेगा। अगर बात बन गई, तो कैबिनेट तौसिह में दो-चार दिन और ताखीर होगा। ऐसी सूरत में सीएम से तीन वज़ीरों के ओहदे खाली रखने को कहा जाएगा। सीएम को पहला तौसिह करने की छूट मिल जाएगी। बाद में एक और तौसिह किया जाएगा।
28 जनवरी को वजीरे आल शहरी तरक़्क़ी वज़ीर वेंकैया नायडू, पानी वसायल वज़ीर उमा भारती, सड़क तामीर वज़ीर नितिन गडकरी और तूअनाई वज़ीर पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे।