कैबिनेट का फैसला : झारखंड के तमाम परिवारों को मिलेगा राशन कार्ड

रांची : झारखंड के तमाम परिवारों को राशन कार्ड दिया जाएगा। कौमी फ़ूड सिक्यूरिटी एक्ट के तहत करीब 51.70 लाख परिवारों को कार्ड दिया जा चुका है। इनमें अंत्योदय कार्डधारियों की तादाद 9.17 लाख है। जिन परिवारों को राशन कार्ड नहीं मिला है, उनकी तादाद करीब 12 लाख है। उन्हें सफेद कार्ड दिया जाएगा। यह फैसला मंगल को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी कैबिनेट सेक्रेटरी सुरेंद्र सिंह ने दी।

मंगल को हुए कैबिनेट में चालू माली साल में किसी एक कैबिनेट में लिया गया सबसे ज्यादा फैसला है। 29 मार्च को 38 फैसले लिए गए, जबकि इससे पहले सबसे ज्यादा 33 फैसले लिए गए थे।