कैबिनेट ने देश भर में 50 नए केंद्रीय विद्यालयों को खोलने की मंजूरी दी

नई दिल्ली : कैबिनेट ने देश भर में 50 नए केंद्रीय विद्यालयों को खोलने की मंजूरी दे दी है। इन स्कूलों में करीब 50,000 छात्रों को शिक्षा मिलेगी। मौजूदा समय में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के अधीन 1,142 केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं, जिनमें से तीन विदेश मॉस्को, काठमांडु और तेहरान में हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 1 से 5वीं कक्षा तक के लिए स्कूल सिविल/डिफेंस सेक्टर में खुलेंगे। इन नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए शिक्षकों के करीब 650 नए नियमित पद सृजित होंगे। इन प्रस्तावित 50 नए केंद्रीय विद्यालय पर करीब 1,160 रुपये खर्च होंगे।

केंद्रीय विद्यालय एक सामान्य पाठ्यक्रम और एजुकेशन सिस्टम मुहैया करा रहे हैं ताकि सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को उनके माता-पिता के एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर के कारण शिक्षा में किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े।