राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के लिए जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। वे आज ही अपनी पत्नी के साथ जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन.एन वोरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति कोविंद आज माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटरा के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
ANI quotes J&K CM Mehbooba Mufti on #Kathua case: How can someone do such a cruel thing to a small girl who is a manifestation of Mata Vaishno Devi, there is something wrong with the society. pic.twitter.com/sITHKVgR9R
— The Times Of India (@timesofindia) April 18, 2018
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री ने कठुआ मामले का भी जिक्र किया। मुफ्ती ने इस दौरान कहा कि, कैसे कोई एक छोटी सी लड़की के साथ इतना क्रूर अपराध को अंजाम दे सकता है जो माता वैष्णो देवी के स्थान से संबंध रखता है। समाज में जरुर कुछ खामियां हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश में हो रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि, आजादी के 70 सालों के बाद भी देश के किसी भाग में ऐसी घटना का होना शर्म की बात है।
हमें इस पर सोचना है कि हम किस तरह के समाज का निर्माण कर रहे हैं। ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी लड़की या महिला के साथ ऐसी घटना दुहराई ना जा सके।