कॉलेज स्टूडेंट लड़की ने अपनी सहेली संग रचाई शादी

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हुई एक शादी आजकल लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की वो बात जो इसे चर्चा का विषय बना रही है वो यह है कि यह शादी हुई है 2 लड़कियों के बीच।

खबर के मुताबिक यहाँ के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती एक लड़की 4 जनवरी को घर से चली गयी थी जिसके बाद 25 जनवरी को लड़की के पिता ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसकी लड़की को अगवाह करने के इलज़ाम में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि लड़की ने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है और आज कल वो आगरा के देवरी इलाके में अपनी एक सहेली से शादी करवा कर उसके साथ रह रही है।