दिल्ली:दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में बदमाशों ने जज के सामने फायरिंग की। इस फायरिंग में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी उसमें से दो को पकड़ लिया गया है। कैदी को तीन गोलियां लगी हैं।
घटना सुबह 11.15 की है। एक कैदी को कोर्ट रूम में पेशी के लिए लाया गया था। एक कॉन्सटेबल उसको लेकर आए जेल से आए थे। वे जैसे ही कोर्ट रूम में पहुंचे, चार बदमाशों ने देसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह राउंड फायरिंग हुई। कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा इस फायरिंग में कोर्ट क्लर्क और एक अन्य सिपाही भी घायल हो गए। अपराधी छेनू पहलवान उर्फ इरफान सीलमपुर, ट्रांस यमुना से है। पहलवान नसीर गैंग का बताया जाता है। साउथ दिल्ली में इस गैंग का बहुत पुराना गैंगवार का इतिहास रहा है। पिछले दो महीनों में भी इस गैंगवार में दो लोगों की मौत हो चुकी है।
फायरिंग में जख्मी कोट नायक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुनील गुप्ता की कोर्ट में चल रही थी सुनवाई। जेल वाहन से ही देसी कट्टा लेकर आया थे आरोपी। जेल वाहन होने के कारण कोर्ट परिसर में आते समय उनकी कोई चेकिंग नहीं की गई थी।