कोलकाता: दिल का दौरा पड़ने से टीएमसी सांसद रेनुका सिन्हा की मौत

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद रेणुका सिन्हा (67) का बुधवार को निधन हो गया। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से लोकसभा सांसद रेणुका का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। टीएमसी उपाध्यक्ष ‘मुकुल रॉय ने बताया कि सिन्हा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।’ सिन्हा के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य की मुख्यमंत्री और पार्टी नतृ ममता बनर्जी के अलावा कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।