कोलकाता माझेरहाट ब्रिज हादसा: बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका!

कोलकाता स्थित माझेरहाट ब्रिज एक हिस्सा गिर गया। हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दर्जन भर घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्‍पताल में भरती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

YouTube video

टूटे हुए माझेरहाट ब्रिज के नीचे बड़ी संख्या में लोगों के फंसे रहने की आशंका है। प्रत्यदर्शी का कहना है कि ब्रिज के नीचे बड़ी संख्या में मजदूर रहते थे। ब्रिज टूट कर गिरने से उनके दबे रहने की आशंका है। ब्रिज के नीचे ही मजदूरों का रूम था।

उसमें काफी लोग काम करते थे. जबकि ब्रिज के ऊपर से लगभग 22 लोगों को निकाला गया। इनमें से 9 लोगों को एसएसकेएम अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

माझेरहाट ब्रिज टूटने की घटना के बाद घटना स्थल पर कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं। आपदा प्रबंधन की टीम भी पहुंच गयी है तथा राहत कार्य शुरू किया है। क्रेन की मदद से ब्रिज के टूटे हुए हिस्से को हटाने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी शिशिर चक्रवर्ती का कहना है कि अचानक ही ब्रिज टूट कर गिर गयी। ब्रिज के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।